Wednesday, April 29, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना के मामले थोड़े बढ़े, 18 हजार नये मरीज

देश में कोरोना के मामले थोड़े बढ़े, 18 हजार नये मरीज

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 18 हजार, 987 नए मरीज सामने आए हैं।

केरल में 24 घंटे में 11 हजार, 79 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में इस दौरान 123 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान पूरे देश में कोरोना से 246 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इस दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 19 हजार, 808 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.46 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 45 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में अबतक इस बीमारी से कुल चार लाख, 51 हजार, 435 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख, 06 हजार, 586 है। यह संख्या पिछले 215 दिन में सबसे कम है।

कोरोना से अबतक तीन करोड़, 33 लाख, 62 हजार, 709 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 98.07 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 13 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 58 करोड़, 76 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 96.82 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular