Wednesday, May 27, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में अबतक 183.20 करोड़ से ज्यादा लगे कोरोना रोधी टीके

देश में अबतक 183.20 करोड़ से ज्यादा लगे कोरोना रोधी टीके

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार सुबह सात बजे तक अबतक 183 करोड़, 20 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 29 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 184.47 करोड़ खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। इनमें 16.18 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular