Saturday, May 2, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में अबतक 180.80 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना रोधी टीके...

देश में अबतक 180.80 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना रोधी टीके की खुराक

नई दिल्ली(हि.स.)। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अबतक कुल 180 करोड़, 80 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 19 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 183.24 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध करायी गयी है। इनमें 17.32 करोड़ टीके की खुराक अभी भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular