Monday, April 20, 2026
Homeव्यापार देश का चीनी उत्पादन चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में 3.41 फीसदी घटेगा...

 देश का चीनी उत्पादन चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में 3.41 फीसदी घटेगा : इस्मा

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में चीनी का उत्पादन कम होने का अनुमान है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने चीनी का उत्पादन अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहे नए चीनी विपणन वर्ष में 3.41 फीसदी घटकर 316.80 लाख टन रहने का अनुमान जताया है।

इस्मा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में चीनी का उत्पादन 3.41 फीसदी घटकर 316.80 लाख टन रहने का अनुमान है। चालू चीनी विणपन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी उत्पादन 328 लाख टन रहने का अनुमान है। चीनी उत्पादन में यह गिरावट इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का अधिक इस्तेमाल किए जाने की वजह से आएगी।

इस्मा ने शुरुआती चीनी उत्पादन का अनुमान जारी करते हुए कहा कि चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में करीब 45 लाख टन चीनी उत्पादन को इथेनॉल के लिए स्थानांतरित किया जाएगा। चालू सत्र में यह मात्रा 41 लाख टन है। वर्ष 2023-24 में चीनी का उत्पादन 275 लाख टन की घरेलू खपत से ज्यादा होगा, जिससे सीजन के अंत में 42 लाख टन का अधिशेष बचेगा। कर्नाटक एवं तमिलनाडु में गन्ने की खेती का क्षेत्रफल कम बना हुआ है। इसके बावजूद देश में चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में गन्ने का क्षेत्रफल 59.81 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष के 59.07 लाख हेक्टेयर से कुछ ज्यादा है।

प्रजेश शंकर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular