Tuesday, August 25, 2026
Homeमनोरंजनदेवर सनी कौशल को भाभी कटरीना ने खास तरीके से किया बर्थडे...

देवर सनी कौशल को भाभी कटरीना ने खास तरीके से किया बर्थडे विश

बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक विक्की कौशल और कटरीना कैफ आए दिन फैंस के साथ फैमिली बॉन्डिंग की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में कैट ने बुधवार को बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विक्की कौशल के भाई और कटरीना के देवर अभिनेता सनी कौशल बुधवार को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास अवसर पर भाई विक्की कौशल और भाभी कटरीना कैफ ने उन्हें बेहद खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कटरीना ने पिछले साल हुई अपनी शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में सनी कैटरीना के पैर छूते नजर आ रहे हैं और कैट उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं। तस्वीर के साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा है, “जीते रहो, खुश रहो।” वहीं विक्की कौशल ने भी भाई सन्नी कौशल की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करके जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने लिखा, “सर्वगुण संपन्न कौशल को जन्मदिन की बधाई! लव यू सन्नी कौशल.”

विक्की और सनी दोनों ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज दोनों फिल्म जगत के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। सनी कौशल जल्द ही ‘लेटर्स टू मिस्टर खन्ना’ में दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे। विक्की की कई फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं, जिनमें गोविंदा नाम मेरा ,द ग्रेट इंडियन फैमिली और दो अनटाइल्ड फिल्म और डंकी शामिल हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular