Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवर ने किया महिला से बलात्कार, पति ने घर से निकाला

देवर ने किया महिला से बलात्कार, पति ने घर से निकाला

मेरठ(हि.स.)। परतापुर थाना क्षेत्र में देवर ने महिला से बलात्कार किया और इसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर महिला ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में शिकायत की।

परतापुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। इसकी शिकायत महिला ने अपने दरोगा पति से की तो उसका साथ देने की बजाय पति ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद गर्भवती पत्नी को घर से भी निकाल दिया। महिला ने परतापुर पुलिस पर आरोप लगाया कि मुकदमा और बयान दर्ज होने के बाद एक महीने के बाद भी पुलिस को आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की। पहले आईजी ऑफिस में भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने फफकते हुए खुदकुशी करने की चेतावनी दी।

महिला ने बताया कि उसका पति उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक है और गाजियाबाद जनपद में तैनात है। शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। महिला ने पति, देवर और ससुराल वालों के खिलाफ एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें महिला के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला का आरोप है कि आईजी कार्यालय से उसे सीओ ऑफिस जाने के लिए कह दिया गया। इस बारे में परतापुर इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जांच की कार्रवाई चल रही है।

डॉ. कुलदीप/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular