Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : 11 लाख 50 हजार अवैध गांजे के साथ, तीन तस्कर...

देवरिया : 11 लाख 50 हजार अवैध गांजे के साथ, तीन तस्कर गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। एसओजी एवं थानाध्यक्ष खुखुन्दू पुलिस टीम संयुक्त रूप से मुसैला चौराहे पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान बुधवार को अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से 115 कि.ग्रा.करीब 11 लाख, 50 हजार रूपये का अवैध गांजा बरामद हुआ है।   

 तीनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अपना नाम पता अर्जुन गिरी पुत्र कमल गिरी निवासी-पुरूषोत्तमपुर थाना-पुरूषोत्तमपुर जनपद-पश्चिमी चम्पारण (बिहार), विन्ध्याचल यादव पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी-कोइर पट्टी थाना-ठकरहा जनपद-पश्चिमी चम्पारण (बिहार), मीना देवी पत्नी नथुनी गिरी निवासी-सोना भवानी थाना-भलाई टोला जनपद-पश्चिमी चम्पारण (बिहार) बताया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों पर कार्यवाही कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular