Friday, May 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : मोटर साइकिल सवार चार बदमाशों समेत आठ गिरफ्तार

देवरिया : मोटर साइकिल सवार चार बदमाशों समेत आठ गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। बघौचघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान धूस स्थित नहर पुलिया के पास से दो मोटर साइकिल सवार चार बदमाश समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस को तमंचा मय कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. श्रीपति सिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद एसओजी और बघौचघाट थाना पुलिस ने नहर पूलिया के पास से दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान देवरिया के अमरेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ सोल्जर, विजय कुमार गौड़,धनंजय गिरी और बिहार राज्य के तेतरिया निवासी राजन पाण्डेय के रूप में हुई है।

अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों ने तीन दिसम्बर 2021 को भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक को तमंचा दिखाकर उसकी मोटर साइकिल व रुपये लूटा था। 19 दिसम्बर को भी एक व्यक्ति से लूटपाट की थी। लूट का सामान उसने अपने दोस्त को बेचा था। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।

एसपी ने बताया कि इन अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके साथी रवि प्रसाद, विजेन्द्र उर्फ मणि, परवेज आलम और शैलेष मद्धेशिया को भी पकड़ा है।

तीन दिसम्बर को लूटी मोटर साइकिल को अभियुक्त रवि प्रसाद द्वारा अभियुक्त विजेन्द्र मिस्त्री को बेचा गया। इसके द्वारा उसका इंजन अभियुक्त परवेज आलम को बेचते हुए मोटरसाइकिल में लगा दिया गया और अन्य पार्ट अभियुक्त शैलेष मद्धेशिया उपरोक्त के कबाड़ की दुकान पर बेच था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व देशी तमंचा, कारतूस कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा ।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular