देवरिया (हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला होने पर घटनास्थल पर ही पिता और बेटे की मौत हो गई। एक युवक का हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों शव को पुलिस कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज के रहने वाले शहीद अली 60 का बेटा नजीर (22) दरवाजे पर चारपाई पर और उसका बड़ा भाई सोनू (30) पुत्र चौकी पर सो रहा था। हमलावरों ने इन दोनों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे नजीर अली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल सोनू अली के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना कि सूचना पर घटनास्थल पर डीआईजी जे.रविन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्योति
