देवरिया (हि .स.) । सीआईबी भटनी और रेल सुरक्षा बल पोस्ट कप्तानगंज की संयुक्त टीम ने आज एक रेल ई-टिकट दलाल को गिरफ्तार किया ।
सीआइबी भटनी प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार एवं रेसुब पोस्ट कप्तानगंज के साथ मिलकर कुशीनगर छितौना पट्टी मोड हेतिमपुर स्थित सिंह सीएससी सेंटर दुकान के संचालक अनिल सिंह पुत्र रामबृक्ष सिंह, निवासी- मुंडेरा , रत्नपट्टी , थाना- कसया , जिला- कुशीनगर रेल ई टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में पकड़ा ।
आईआरसीटी सीआईडी से व्हाट्सएप के माध्यम से टिकट बनवा कर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से अतिरिक्त ले कर बेचने का काम करता था । जॉंच में टिकट बनाने के लिए प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए पाया गया । 8 टिकट जिसकी कीमत ₹ 16242 है ।
बताया कि एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक कंप्यूटर सेट , एक मोबाइल प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर- 01 SHARP बरामद किया । इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह कांस्टेबल सुनील कुमार यादव , अमित कुमार सिंह रहे ।
ज्योति
