Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी, चार घायल, दो गम्भीर

देवरिया : जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी, चार घायल, दो गम्भीर

देवरिया(हि . स.)। मदनपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के चार लोग चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

मदनपुर थाना क्षेत्र में कराय शुक्ल के रहने वाले डॉ. अवधेश शुक्ला (48), कौशल शुक्ला (42 ), गृजेश शुक्ला (38 ), संतोष (35 ) पुत्र गण स्व. पवहारी को जमीनी विवाद को ले कर पटीदारों ने चाकू, लाठी डंडा से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular