Thursday, July 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : आकाशीय बिजली गिरने से बालक सहित युवक की मौत

देवरिया : आकाशीय बिजली गिरने से बालक सहित युवक की मौत

देवरिया (हि.स.)। भटनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 भाटपाररानी थाना क्षेत्र में भूटी खास गांव के रहने वाले प्रिंस (12) पुत्र चन्द्रहास प्रसाद तथा भटनी थाना क्षेत्र के दनउर गांव के रहने वाले मोनू यादव (18) पुत्र राजेन्द्र जो दनउर गांव के बगीचे में गाय चरा रहा था। अचानक मौसम खराब होने पर आकाशीय बिजली चमकी और दोनों के ऊपर गिर गई। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular