Friday, September 25, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलदिशाहीन होने की जगह देश सेवा में लगें भारत के युवा :...

दिशाहीन होने की जगह देश सेवा में लगें भारत के युवा : मालिनी अवस्थी

लखनऊ(हि.स.)। केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को सिर्फ नकारात्मक दृष्टि से देखना, यह बताता है कि हमारे आदर्श आज क्या हो गए हैं। अग्निवीर बनने की कोई बाध्यता नहीं, हर व्यक्ति की निजी इच्छा पर निर्भर है।

राजनीतिक विचारधारा के विरोध में अंधे होकर जो राष्ट्र का हित नहीं समझना चाहते, जो युवाओं को एक सार्थक दिशा में बढ़ते देखना नहीं चाहते, उनसे कुछ कहना ही व्यर्थ है। जो चार वर्ष पर तंज कर रहे हैं, उन्हें यह मालूम होना चाहिए, कि सेना में भर्ती होने मातृभूमि की सेवा करना होता है न कि पैसा कमाना। पैसा कमाना हो तो दूसरा सेक्टर चुनिए। देश की सेना पैसा कमाने का जरिया नहीं है। क्या कभी पता किया कि देश में कितने युवा दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। कभी भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं को देखा है? जानते हैं कि दसवीं कक्षा पास करने वालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा संख्या उन युवाओं की होती है, जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। दिशाहीन होने की जगह देश सेवा में भारत का युवा लगेगा। हर बात में खोट ढूंढना ठीक नही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कह दिया है कि ऐसे युवा समायोजित किए जायेंगे, 21 वर्ष में तप कर जो युवा निकलेगा, वह भारत का सशक्त युवा होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular