Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिव्यांगजनों तथा क्षय रोगियों की सेवा पुनीत कार्य : रवीश कुमार

दिव्यांगजनों तथा क्षय रोगियों की सेवा पुनीत कार्य : रवीश कुमार

दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व क्षय रोगियों को मिला पौष्टिक आहार

सुलतानपुर (हि.स.)। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, व पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन कुमार मिश्र ने व्हील चेयर प्रदान किया गया।

राज्यपाल ने द्वारा दिए गए दिशा निर्देशन मे संस्था द्वारा कम से कम 05 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार दिए जाएं। इसी क्रम में संस्था के द्वारा गोद लिए 05 क्षय रोगियों क्रमश: आसमा बानो, शाहनूर बानो, सोनम, समीरूल बानो, सुमित्रा को डीएम व एसपी सहित क्षय रोग अधिकारी ने पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर डीएम व एसपी ने कहा कि दिव्यांगजनों तथा क्षय रोगियों की सेवा करना पुनीत कार्य है। इसमें सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रताप सेवा समिति समाज में अच्छा कार्य कर रही है, जो प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर संस्था सचिव विजय विद्रोही ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि जीव दया के सहयोग से 32 ट्राई साइकिल अभी तक वितरित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में ध्रुव कुमार सिन्हा, संजय पाल, सीमा, अरुण सिंह, पूजा, अर्चना, लक्ष्मी सोनी, सत्याशु आदि का सहयोग रहा।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular