Wednesday, April 22, 2026
Homeमनोरंजनदिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन रोहन जोशी...

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन रोहन जोशी ने मांगी माफ़ी

राजू श्रीवास्तव के निधन से जहां लोग गम में डूबे हुए हैं वहीं जाने माने कॉमेडियन रोहन जोशी ने उन्हें लेकर ऐसा ट्वीट किया कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर ट्वीट कर लिखा था-‘राजू श्रीवास्तव ने लोगों की खूब बेइज्जती की है। राजू श्रीवास्तव को कॉमेडी करना नहीं आता था। राजू श्रीवास्तव ने हर बार स्टैंडअप कॉमेडी का मजाक उड़ाया है। आखिरकार राजू श्रीवास्तव से हमारी जान छूटी…।’

इस ट्वीट के सामने आने के बाद रोहन जोशी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे। जिसके बाद रोहन जोशी ने पहले तो अपनी पोस्ट डिलीट की। उसके बाद जनता से माफी भी मांगीहै।अपने माफी मांगने वाले ट्वीट में रोहन जोशी ने लिखा-‘मैंने ये कमेंट सोचकर डिलीट किया है क्योंकि मुझे गलती का एहसास हो गया है। ये समय मेरी निजी भावनाओं को व्यक्त करने का नहीं है। अगर मेरी बातों ने किसी का दिल दुखाया है तो मैं माफी चाहता हूं।’

रोहन के इस माफीनामे के बाद भी फैंस का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है और वह रोहन जोशी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

घर-घर में गजोधर भैया के नाम से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बीते दिन ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular