Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यदिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव

अश्वनी शर्मा
नई दिल्ली (हि.स.)। बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस के नए चीफ बालाजी श्रीवास्तव होंगे। फिलहाल उन्हें पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
बालाजी श्रीवास्तव 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। हाल ही में वह पुडुचेरी के डीजी थे जहां से कुछ माह पूर्व ही वह दिल्ली पुलिस में वापस आए हैं। फिलहाल वह विशेष आयुक्त विजिलेंस का कार्यभार संभाल रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular