Thursday, June 25, 2026
Homeमनोरंजनदिलजीत दोसांझ ने की तारीफ तो अंगद बेदी ने भावुक अंदाज में...

दिलजीत दोसांझ ने की तारीफ तो अंगद बेदी ने भावुक अंदाज में कहा शुक्रिया

हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों के जाने -माने अभिनेता व सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बीती रात मुंबई में आयोजित हुए अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान अभिनेता अंगद बेदी की जमकर तारीफ़ की। इस कॉन्सर्ट में अंगद बेदी और नेहा धूपिया भी मौजूद थे और इस दौरान का पूरा वीडियो अंगद बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘हुनर बाकमाल, रब दा बंदा मेरा दोसांझवाला, तुम खुदा हो, तुम एक भावना हो जो हमेशा मेरे साथ रहते हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं दिलजीत दोसांझ। तेरे वरगा कदे नहीं जमना वाहेगुरु चढ़दी कला विच रखे। धन्यवाद भाई, शानदार अनुभव रहा।’

वीडियो में दिलजीत दोसांझ माइक लेकर पंजाबी में कहते हैं-‘आई लव यू भाई,आपको सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी होती है, आप फिल्म इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जिनके मैं इतना करीब हूं और हमने ऐसा कभी नहीं सोचा था की हम इतने करीब हो जाएंगे ,ये दोस्ती उस समय से बनी हुई है जब हम पहली बार अपनी फिल्म ‘सूरमा’ पर मिले थे।’

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अंगद बेदी की पत्नी व अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘उफ्फ! ये बहुत ज्यादा स्पेशल था।’वहीं फैंस भी दिलजीत के इस अंदाज की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular