Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर मंदिर पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महंथ दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में पुष्पांजलि अर्पित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज की 52वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की सातवीं पुण्यतिथि में शिरकत करने पहुंचे हैं। गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम ने सबसे पहले गोरक्षनाथ बाबा का किया। फिर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ व ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी के समाधि स्थल पर मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में पुष्पांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular