Monday, May 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुलतानपुर (हि.स.)। बल्दीराय थाना पुलिस ने सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 310 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।

बल्दीराय थाना प्रभारी के अनुसार, ग्राम पूरे नरेश मौजा रैंचा निवासी विजेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ अतुल कुमार पाण्डेय को चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान के उसके पास से 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस रिकार्ड में विजेन्द्र शातिर अपराधी है। वह साल 2021 में वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह स्मैक तस्करी के कारोबार में संलिप्त हो गया और नवयुवकों को स्मैक जैसा घातक मादक पदार्थ बिक्री करके उनके जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular