Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदस बोरी अवैध पटाखों सहित चार आरोपित गिरफ्तार

दस बोरी अवैध पटाखों सहित चार आरोपित गिरफ्तार

सुलतानपुर (हि.स.) थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने 10 बोरी अवैध पटाखे सहित भारी मात्रा मे ज्वलनशील पदार्थ के साथ चार आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार को बताया कि संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग करते समय मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अशरफगंज रामनगर बनकट निवासी , काजू ,समीम , अनवर उर्फ विटानी पुत्रगण खलील ,मुन्शी रजा पुत्र कल्लू को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 अदद बोरी अवैध पटाखा , 02 बोरी अर्द्धनिर्मित पटाखा , 800ग्राम बारूदी सुतली , 700ग्राम बारूद , 90 किलोग्राम ज्वलनशील मिक्स , 10 किलोग्राम चूर्ण पीला पाउडर , 55 ग्राम ज्वलनशील चूर्ण ,एक अदद बोरी मिट्टी के अनार , 3 अदद सूजा बरामद किया गया है। न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular