Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदशहरा पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन, दुर्गा सप्तशती...

दशहरा पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन, दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ

वाराणसी (हि.स.)। अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य के महा प्रतीक पर्व विजया दशमी पर बुधवार को धर्मनगरी काशी में लोगों ने देवी की आराधना कर शस्त्र पूजन किया।

दारानगर महामृत्युंजय रोड स्थित स्वर्णकार समाज धर्मशाला में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने उल्लासपूर्ण माहौल में मां महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा के समक्ष विधि विधान से शस्त्र पूजन किया। कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार सेठ ने पंडित मिथिलेश शुक्ला बिहारी के आचार्यत्व में पूजन अर्चन के बाद दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ भी किया। किशोर सेठ ने बताया कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी और शस्त्र पूजन भी किए थे। तभी से सनातन धर्म के लोग क्रोध पर क्षमा, अज्ञानता पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का महा विजय पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाते चले आ रहे हैं। उसी परिप्रेक्ष्य में कमेटी ने 1954 से चली आ रही शस्त्र पूजन की परम्परा का निर्वहन किया। शस्त्र पूजा में श्याम कुमार सर्राफ, जनार्दन प्रसाद वर्मा, संरक्षक गंगाराम, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular