Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः दुग्ध कम्पनी के कैशियर से ढाई लाख की लूट

कानपुरः दुग्ध कम्पनी के कैशियर से ढाई लाख की लूट

कानपुर (हि.स.)। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में निराला नगर रेलवे ग्राउंड के पास मंगलवार की देर रात एक दूध कम्पनी के कैशियर से ढाई लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है।

कर्रही मोहल्ला निवासी गौरव नमस्ते इंडिया कम्पनी में कैशियर का काम करता है। मंगलवार की रात वह मोटर साइकिल से बैग में ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था। रास्ते में गोविंद नगर क्षेत्र के निराला नगर रेलवे ग्राउंड के पास घात लगाए बदमाशों ने उसे रोका और लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस इस वारदात के खुलासे के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular