Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, वीडियो वायरल

दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, वीडियो वायरल

औरैया (हि.स.)। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से गांव में रहने वाले एक दबंग रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में आरोपितों पर पुलिस व पार्टी नेताओं द्वारा मद्द न मिलने से आहत होकर अपनी कार से झंडा व स्टीकर उतार दिया है।

जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सहनगरा निवासी प्रदीप दिवाकर ने बताया कि वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है। 18 मार्च को उनके ससुर का देहांत हो गया था और वह वहां गए थे। इस दौरान नाबालिक बच्चों ने देखा कि गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार उनके घर घुस गया। बच्चों ने देखते ही शोर मचाया। इस जानकारी पर वह लोग घर लौटे और मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। वापस आने पर आरोपी ने उसे रास्ते में साथियों के साथ घेर लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। मारपीट की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस द्वारा सुनवाई न हाेने पर पीड़ित ने भाजपा के सभी नेताओं से गुहार लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की, बल्कि भाजपा के जिले के एक बड़े नेता विपक्षी की ही मदद करने लगे। इससे खफा होकर उसने पार्टी का झंडा और कार पर लगे नाम व पद का स्टीकर भी हटा दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular