Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदबंगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को मारी गोली

दबंगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को मारी गोली

जौनपुर (हि.स.)। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पसेवा में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवती के पैर में गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने छेड़खानी की बात से इंकार करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पसेवा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती अपने घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित मिट्टी निकालने गयी थी। जहां पहले से ज्ञात लगाए अंकुर यादव पुत्र अशोक यादव निवासी पसेवाबारी और उसका एक साथी मौजूद था। युवती के मुताबिक अंकुर और उसके साथी ने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था और उसके साथ छेड़छाड़ करना चाहा, जिस पर उसने विरोध किया। इस दौरान हाथापाई में गमछा हट गया और उसने अंकुर को पहचान लिया। छेड़छाड़ के मकसद में कामयाब न होने पर अंकुर ने उसके बाएं पैर में तमंचे से गोली मार दी और साथी के साथ फरार हो गया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई और घायल हालत में युवती को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचा पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपितों की तलाश शुरु कर दी।

क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा घटना के संबंध में गुरुवार को बताया कि बीती रात बुधवार को थाना क्षेत्र के पसेवा गांव में गोली चलने की जानकारी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि साक्षी यादव नाम की एक युवती अपने घर से 500 मीटर दूर मिट्टी लेने गई थी। वहां पर गांव के ही अंकुर यादव पुत्र अशोक यादव ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पैर में गोली मारी गई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर छेड़खानी जैसा कोई बात नहीं है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular