Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदंगाइयों को संरक्षण देने का काम करती थी पूर्व की सरकारें :...

दंगाइयों को संरक्षण देने का काम करती थी पूर्व की सरकारें : योगी आदित्यनाथ

– भाजपा ने किया सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का शुभारम्भ

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के पंचायत भवन में रविवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारें दंगाइयों को संरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करते थे। विगत साढ़े चार वर्ष में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ।

पर्व और त्यौहार फीका न पड़े, इसलिए महंगी दरों पर खरीद रहे हैं बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने 2014 से पहले शासन करने वालों को देखा होगा, ये लोग नारा भी लगाते थे, इनका नारा था सबका साथ, लेकिन उनके परिवार का विकास। स्वयं के परिवार से आगे देश व समाज की चिंता उन्हें नहीं थी। देश को दंगों की आग में झोंक दिया गया। 2017 से पहले यूपी के अंदर आवास गरीबों के लिए नहीं बन रहे थे। हमारी सरकार ने 42 लाख आवास बनाकर लाभार्थियों को दे चुकी है। 2017 से पहले गरीबों के शौचालय नहीं बन रहे थे। पहले बिजली चार जनपदों में मिलती थी बाकी 71 जनपद अंधेरे में रहते थे। पर्व और त्यौहार आपका फीका न पड़ने पाये इसलिए सरकार महंगी दरों पर बिजली खरीद रही है।

इस बार अयोध्या में जलायेंगे नौ लाख दीपक : योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें प्लास्टिक का विकल्प खोजना होगा। पहले हमें मिट्टी के दीपक नहीं मिलते थे इस बार नौ लाख दीपक अयोध्या में जलायेंगे। पहले की सरकारों ने सभी तालाबों पर कब्जा करवा दिया था। हमारी सरकार ने हर तालाब को फ्री में मिट्टी निकालने का आदेश दिया।

हमारी पार्टी सबके सुख की करती है कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी पार्टी सबके सुख की कामना करती है। मोदी ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया। सभी के कल्याण के लिए काम करेंगे। वंचित दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देंगे।

2024 तक सबका घर होगा पक्का : स्वतंत्रदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो इस राज्य के विकास के बारे में खुशहाली के बारे में दिन-रात सोचता है। उन्होंने कहा कि आप विचार करें कि मोदी-योगी को वौट देने से फायदा है कि सपा-बसपा को वोट देने से। 2024 तक एक घर भी इस राज्य के अंदर नहीं बचेगा जिसका घर पक्का न हो। शिक्षा और चिकित्सा की चिंता भी कोई करेगा तो वह मोदी और योगी करेंगे। गरीब के कल्याण के लिए हमारी पार्टी बनी है।

इस मौके पर औद्योगिक विकास राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, लोकेश प्रजापति, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रियंका रावत, बृज बहादुर, संजय पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular