Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी ने छह अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

थाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी ने छह अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। अपहरण के मुकदमे से सम्बन्धित छह अभियुक्त तीन घण्टे के अन्दर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से अपहृत व्यक्ति को छुड़ाया गया और घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी यूपी 70 डीएक्स 3905 बरामद की गई।

मीडिया सेल, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को विनोद कुमार पुत्र रामजीत यादव निवासी सुरापुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र में तहरीर दी गई कि उक्त वाहन सफारी में 5-7 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा ट्रक चालक धर्मेन्द्र यादव पुत्र शिव शंकर यादव निवासी सुरापुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर को रामपुर बाजार के पास से मारपीट कर अपहरण कर लिया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 31/2023 धारा 323, 341, 365 भादंवि बनाम वाहन सफारी में सवार 5-7 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम घटवा के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन सफारी के साथ 06 अभियुक्तों दिग्विजय चौहान पुत्र स्व. सुरेशनाथ चौहान निवासी त्रिवेणी नगर थाना नैनी प्रयागराज, विरेन्द्र शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी छिवकी थाना नैनी प्रयागराज, गोपाल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय नि0 संजय नगर नैनी प्रयागराज, राजकुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी संजय नगर थाना नैनी, मदन सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी मुक्ता विहार थाना नैनी प्रयागराज व आलोक सिंह पुत्र स्व. नरेन्द्र सिंह निवासी बरामार थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। अपहृत व्यक्ति धर्मेन्द्र यादव उपरोक्त को बरामद किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular