Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशत्यागी समाज का ऐलान, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

त्यागी समाज का ऐलान, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

मेरठ (हि.स.)। कमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी भी शामिल हुईं। त्यागी समाज ने अनु को न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

नोएडा के श्रीकांत त्यागी के परिवार को न्याय की मांग को लेकर मेरठ के कमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज का धरना चल रहा है। बुधवार को धरने में श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी पहुंचीं। अनु ने कहा कि श्रीकांत ने जो अपराध किया है, उससे ज्यादा सजा दी जा रही है। जबकि उनके परिवार का पुलिस ने उत्पीड़न किया। उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बिना महिला पुलिसकर्मी के उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। थाने में एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की है। उन्हें तीन दिन तक थाने में भूखा रखा गया। उनके घर की बिजली काट दी गई। मेरे बच्चे 16 घंटे तक भूखे रहे। समाज के कहने के अनुसार ही आगे की रणनीति तैयार होगी। धरने में मांगेराम त्यागी ने कहा कि शासन और प्रशासन की उदासीनता से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जल्दी ही न्याय नहीं मिलने पर पूरे देश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular