Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेल कंपनियां कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं और किसानों को कर रहीं...

तेल कंपनियां कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं और किसानों को कर रहीं जागरूक

औरैया (हि. स.)। तेल कंपनियां अपने अपने उपभोक्ताओं और किसानों को अपने अपने उत्पादों को बेहतर ढंग से बाजार में बिक्री करने के लिए जगह जगह मेलों और कैंपों के माध्यम से उनके बारे में जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं जिससे बाजार में उनके उत्पादों की अच्छी बिक्री हो सके, इसी के तहत जनपद के अटसू ( अजीतमल ) नगर स्थित श्री फिलिंग स्टेशन पर बीपीसीएल आगरा पर क्षेत्र की ओर से एक मेले का आयोजन किया गया जिसमें बीपीसीएल के एरिया सेल्स मैनेजर के द्वारा अपने उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।

बताते चलें कि इस आयोजन में उन्होंने बताया कि 5 लीटर ऑयल का कैसे मेजरमेंट किया जाए? तथा फिल्टर पेपर और डेन्सिटी से भी जांच करने का तरीका बताया। साथ ही, उन्होंने बताया कि बीपीसीएल के सभी पंप ऑटोमेटिक है जिनके रेट्स अपने आप बदलते हैं तथा टैंक में हवा और पानी जाने पर स्वत: बंद भी हो जाते हैं। बीपीसीएल का मोबिआंयल ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, चार पहिया, जेसीबी आदि सभी वाहनों के लिए हमेशा पंपों पर उपलब्ध रहता है जो उच्च कोटि का होता है ।साथ ही, पंपों पर हमेशा फिंनो जैसी बैंकिंग की सुविधा जिससे मनी ट्रांसफर, मुद्रा निकासी, मोबाइल रिचार्ज,बिल भुगतान जैसी सारी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध रहती हैं ।

अंत में आयोजन में तिरुपति बीज भंडार की ओर से किसानों को कीटनाशकों, बीज और दवाइयों के बारे में जानकारी दी गई तथा आयोजन में आए कृषकों वाहन स्वामियों द्वारा श्री फिलिंग स्टेशन के मालिक के व्यवहार एवं तेल की शुद्धता और नापतोल के लिए उनकी तारीफ की। अंत में श्री फिलिंग स्टेशन के स्वामी ने सभी को स्वल्पाहार के लिए आमंत्रित किया और आए हुए सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular