तेज हवाओं के साथ मानसून ने दी दस्तक, हुई हल्की बारिश

– उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली काफी हद तक राहत

कानपुर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं के चलने से आखिरकार कानपुर में मानसून ने दस्तक दे ही दी। करीब 10 दिन देरी से चल रहे मानसून के आने से हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली। इससे लोगों को काफी हद तक उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि पूर्वानुमान था कि बुधवार तक मानसून कानपुर मंडल सहित आसपास के जनपदों को कवर लेगा। पूर्वानुमान काफी हद तक सही साबित हुआ और सुबह से ही हल्की बारिश शुरु हो गई। हालांकि बारिश अधिक नहीं हुई है लेकिन तेज हवाओं के चलने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। पूर्वानुमान है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक सामान्य बारिश होती रहेगी जिससे कृषि के कार्य किसान भाई कर सकते हैं। बताया कि इस बार समुद्री गतिविधियां कमजोर होने से करीब 10 दिन मानसून देरी से चल रहा है। अब बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है जिससे मानसून उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। संभावना है कि यह बारिश जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश को कवर लेगी। इस दौरान आसमान में काले बादल छाएं रहेंगे और स्थानीय स्तर पर गरज चमक भी बनी रहेगी।

अजय

error: Content is protected !!