Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतिकुनिया संघर्ष : हरिओम के पिता की मानसिक स्थिति की जांच करेगी...

तिकुनिया संघर्ष : हरिओम के पिता की मानसिक स्थिति की जांच करेगी मनोचिकित्सीय टीम

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। तिकुनिया संघर्ष कांड से जुड़े मृतक हरिओम मिश्रा के पिता की मानसिक हालत खराब होने की जानकारी मिल रही है। इसी बीच प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम को उनके परीक्षण के लिए मंगलवार को मृतक हरिओम मिश्रा के घर भेजा जाएगा। यह टीम उनके पिता के मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी।

इस सम्बंध में एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार दोपहर बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें हरिओम मिश्रा जिनकी जान तिकुनिया संघर्ष में गई थी, उनके पिता राधेश्याम निवासी परसेहरा बुजुर्ग थाना फरधान की मानसिक स्थिति कुछ खराब है। बेटे की मौत के बाद से उनकी स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में प्रशासन के आदेश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में तैनात मनोरोग चिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम राधेश्याम के घर पहुंच कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य चिकित्सीय सुविधाओं को भी मुहैया कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular