Monday, September 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान का फतवा: छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं

तालिबान का फतवा: छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं

काबुल |महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने का दावा कर रहे तालिबान की फरेब फिर से दुनिया के सामने आ गया है। युद्धग्रस्त देश में नई सरकार बनाने को तैयार तालिबान ने सहशिक्षा पर रोक का एलान किया है। कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं होगी। 

साथ ही फतवा जारी कर कहा कि पुरुष शिक्षकों को लड़कियों को पढ़ाने की इजाजत नहीं होगी। यह फैसला शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री बनाए जाने के कुछ दिन लिया गया।

 
खामा प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान अधिकारियों ने पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में आदेश दिया था कि विश्वविद्यालयों में लड़कियां लड़कों के साथ एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई नहीं करेगी।

हक्कानी ने कहा कि विश्वविद्यालयों में लड़के व लड़कियों को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं होगी, इसकी जगह वे शरीयत के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं में बैठेंगे। हक्कानी ने निजी व सरकारी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक के बाद ये एलान किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular