Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतालाब में डूबकर दो सगे भाईयों सहित तीन किशोरों की मौत

तालाब में डूबकर दो सगे भाईयों सहित तीन किशोरों की मौत

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया दुख

ललितपुर (हि.स.)। कोतवाली महरौनी क्षेत्र स्थित गांव के एक तालाब में शुक्रवार को डूबने से दो सगे भाईयों सहित तीन किशोरों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। साथ ही साथ उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ग्राम अगौरा निवासी ग्राम ऊदल सिंह का पुत्र सूरज सिंह (10) चन्द्रप्रताप सिंह (08) और अमित बुनकर (10) पुत्र अशोक शुक्रवार को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले।लेकिन वे सब स्कूल न जाकर गांव के पास ही बने तालाब में नहाने लगे। इस दौरान तीनों पानी में डूब गये। कुछ बच्चों ने उन्हें पानी में डूबता देखा तो इसकी जानकारी परिवार और ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर पुलिस और ग्रामीण के लोग मौके पर पहुंचकर डूबे बच्चों की खोजबीन करने लगे। कुछ देरबाद तीनों के शवों को बाहर निकालकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की।

कुंदन/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular