Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतमंचा के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल

तमंचा के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल

झांसी (हि.स.)। प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर युवा वर्ग के लोगों का असलहों संग प्रदर्शन करना एक शौक बन चुका है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद के एक युवक का वीडियो अवैध तमंचा के साथ वायरल हो रहा है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल निवासी एसके मुखिया उर्फ सुनील राजपूत की बताई जा रही है। तस्वीर में सुनील एक अवैध तमंचा के साथ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुए इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संबंध में मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह वीडियो काफी पुराना बताया गया है, फिलहाल जांच के लिए टीम गठित की गई है।

महेश/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular