Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडेयरी की आड़ में चल रहा था नकली दूध का कारोबार, पुलिस...

डेयरी की आड़ में चल रहा था नकली दूध का कारोबार, पुलिस ने खुलासा किया

नकली दूध व नकली दूध बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। डेयरी की आड़ में नकली दूध का कारोबार चल रहा था, थाना फरिहा पुलिस टीम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ शनिवार को कार्यवाही करते हुये नकली दूध बनाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से अपमिश्रित दूध, खाली डिब्बे, टीन, क्रीम, यूरिया सहित भारी मात्रा में नकली दूध बनाने का सामान बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष फरिहा कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के साथ सूचना पर कार्यवाही करते हुये रानीपुरा स्थित एक घर पर छापेमार कार्यवाही की। छापेमार कार्यवाही से हड़कम्प मच गया। टीम ने मौके से अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र औसान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी मनोज कुमार पुत्र औसान सिंह व मुनेश पुत्र कप्तान सिंह निवासी रानीपुर थाना फरिहा भागने में सफल हो गये।

टीम ने मौके से लगभग 400 लीटर अपमिश्रित दूध, भारी मात्रा में खाली डिब्बे, कैन, पामोलिन, करीब 1.5 क्विंटल क्रीम, हाईड्रोजन पराक्साईड, सिप्रेटर मशीन, माल्टोडेस्ट्रीन स्ट्रिप्स दो ड्रम, एक एनालाईजर मशीन, 20 किलो यूरिया, एक वेट मशीन, एक डब्बा फार्मल डिहाईड, दो पैकेट डिटरजेन्ट पाउडर, एक बोरी में 10 किलो अज्ञात पाउडर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular