Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रीनपार्क के आरएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपा विधायक...

ग्रीनपार्क के आरएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपा विधायक ने दिया ज्ञापन

कानपुर(हि.स.)। सपा विधायक अभिताभ बाजपेई ने ग्रीनपार्क खेल स्टेडियम की आरएसओ के कार्य शैली सवाल खड़ा किया है। शनिवार को उन्होंने प्रदेश खेल प्रमुख सचिव एवं कानपुर मण्डलायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया है।

सपा विधायक ने इस मामले की शिकायत खेलमंत्री से भी की है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि ग्रीनपार्क स्टेडियम की आरएसओ मुद्रिका पाठक कानपुर वासियों के मॉर्निंग वॉक करने वालों से भी बदसलूकी करती है। इतना ही नहीं डिप्टी डाॅयरेक्टर की मनमानी के किस्से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक ने कहा कि जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहें है। वहीं, आरएसओ मुद्रिका पाठक की जब से कानपुर में तैनाती हुई उसके बाद से लगातार खेल जगत में अव्यवस्था फैलती जा रही है। विधायक ने मांग किया है कि विधायकों के क्रिकेट मैच के दौरान हुई गड़बड़ियों की तत्काल जांच करायी जाए।साथ ही साथ आरएसओ की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular