Monday, September 21, 2026
Homeअन्यडेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस भारत की यात्रा पर पहुंचे

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस भारत की यात्रा पर पहुंचे

नई दिल्ली(हि.स.)। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा है दो दशक में डेनमार्क से यह पहली रॉयल यात्रा है। यह भारत और डेनमार्क के बीच के संबंधों को और मजबूत करेगा। इस ट्वीट में बागची ने डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ का फोटो भी संलग्न किया है।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular