Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरडीएम की बड़ी कार्यवाही तीन मेडिकल स्टोर को किया सील

डीएम की बड़ी कार्यवाही तीन मेडिकल स्टोर को किया सील

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता *बलरामपुर* । जिला मेमोरियल चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत डीएम पवन अग्रवाल द्वारा अस्पताल के सामने संचालित शिव मेडिकल स्टोर, प्रताप मेडिकल्स एवं महेश मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान फार्मासिस्ट की मौजूदगी, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो, लाइसेंस आदि देखा। सभी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के बिना दवा बिक्री करते पाया गया तथा स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन भी नहीं पाया गया। जिस पर डीएम ने शिव मेडिकल स्टोर , प्रताप मेडिकल्स एवं महेश मेडिकल को सीज किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम की बड़ी कार्यवाही तीन मेडिकल स्टोर को किया सील
RELATED ARTICLES

Most Popular