Friday, August 21, 2026
Homeमनोरंजनडिलीवरी बॉय की स्ट्रगलिंग लाइफ को दिखाती कपिल शर्मा की फिल्म 'ज़्विगाटो'...

डिलीवरी बॉय की स्ट्रगलिंग लाइफ को दिखाती कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज़्विगाटो’ का ट्रेलर रिलीज

मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘ज़्विगाटो’ इस समय चर्चा में है। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय और दो बच्चों के पिता का किरदार निभा रहे हैं । वहीं फिल्म में शहाना गोस्वामी फिल्म में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार में हैं । सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है ।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के किसी के घर में झांकने से होती है। उनके हाथ में खाने के डब्बे हैं। पीठ पर बैग और सिर पर बाइक का हेलमेट। वह लिफ्ट के पास जाते हैं तो देखते हैं ऑर्डर करने वाला शख्स घर का दरवाजा खुला छोड़े सो रहा है। कपिल उसके पास जाते हैं और कहते हैं- सर खाना लाए हैं।’

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कपिल का अपना एक छोटा सा परिवार है। वह अपने बेटे से कहते हैं कि आज हम दस डिलीवरी करेंगे। बाद में उनकी बेटी कहती है आप कुछ और काम क्यों नहीं देखते डिलीवरी बॉय का काम आसान नहीं है। ट्रेलर में उनकी पत्नी को भी पैसों की तंगी के कारण घर से बाहर निकल कर काम करते हुए दिखाया गया है। कुल मिलकर फिल्म का ट्रेलर दिखाती है किसी भी डिलीवरी बॉय की लाइफ कितनी संघर्ष भरी होती है और वह अपने परिवार के लिए कितनी मेहनत करता है।

कपिल शर्मा अपनी इस नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और फैंस को भी इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेत्री व निर्देशिका नंदिता दास कर रही हैं ।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular