Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने लिखा, ’कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं एवं कोविड नियमों का पालन करें।’ केशव प्रसाद मौर्य से पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह और मोहसिन रजा भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। अब इलाज के बाद दोनों स्वस्थ होकर काम पर वापस लौट चुके हैं। वहीं चेतन चौहान समेत यूपी के दो मंत्रियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular