Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गणेश महोत्सव कार्यक्रम में 9 को भाग...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गणेश महोत्सव कार्यक्रम में 9 को भाग लेंगे

बांदा(हि.स.)।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 9 तथा 10 सितंबर को जनपद प्रवास पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जिले का भ्रमण करेंगे। पहले दिन अलीगंज में नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित शताब्दी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 9 सितंबर शुक्रवार को सायं बांदा पहुंचेंगे जहां शाम 6.05 बजे गणेश भवन, शास्त्री नगर, अलीगंज में नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित शताब्दी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 10 सितंबर, शनिवार को 9.40 बजे जिला भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

10.50 बजे कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण, 11.15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। जबकि कलेक्ट्रेट सभागार में ही 12.35 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 11.55 बजे पहड़िया दाई (पोण्डरा) अमृत सरोवर का निरीक्षण और 14.25 बजे आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा यहीं से फतेहपुर जनपद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular