Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'ट्रेन का इंतजार के लिए प्रतीक्षालयों में रूकने पर देना पड़ेगा शुल्क'...

‘ट्रेन का इंतजार के लिए प्रतीक्षालयों में रूकने पर देना पड़ेगा शुल्क’ का समाचार भ्रामक

– रेल विभाग में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी जानकारी

– वीवीआईपी लाउंज को भी सामान्य यात्रियों के लिए निर्धारित शुल्क पर खोला गया

मुुरादाबाद(हि.स.)। रेल विभाग में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने ‘ट्रेन का इंतजार करने को प्रतीक्षालयों में देना पड़ेगा शुल्क’ वसूलने के मामले का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि इस शीर्षक से कुछ प्रसारित समाचार पत्रों में प्रकाशित तथा चैनलों में दिखाई खबर पूरी तरह से भ्रामक है, रेलवे की ओर से ऐसा कोई निर्णय व आदेश नहीं आया है। स्टेशन पर स्थित वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित, महिला प्रतिक्षालय पूर्णतया नि:शुल्क हैं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा प्रतीक्षालय में गाड़ी के इंतजार करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए वीवीआईपी लाउंज को भी सामान्य यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। कोई भी यात्री इसमें निर्धारित शुल्क देकर इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है, चाहे वह किसी भी दर्जे का टिकटधारी हो।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular