Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्विटर के ब्लू टिक वाले कर सकेंगे दो घंटे तक के वीडियो...

ट्विटर के ब्लू टिक वाले कर सकेंगे दो घंटे तक के वीडियो अपलोड

वाशिंगटन (हि.स.)। एलन मस्क ने गुरुवार को ब्लू टिक वालों को दो घंटे तक लंबे वीडियो अपलोड करने की सौगात दी है। एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर अब 2 घंटे के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

ट्विटर पर ब्लू टिक हटाए जाने के बाद कई यूजर्स ने ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब किया जबकि कई यूजर्स लगातार इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सब्सक्रिप्शन को रद्द भी कर दिया है।

पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार 1,50,000 यूजर्स ने नवंबर में लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के भीतर ट्वीटर ब्लू के लिए साइन अप किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में ब्लू को सब्सक्राइब करने वाले ट्विटर यूजर्स में से करीब 81,843 यूजर्स या 54.5 फीसदी ने सब्सक्रिप्शन रद्द कर दिया गया।

हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने का ऐलान करते हुए एनबीसी यूनिवर्सल में वैश्विक विज्ञापन और भागीदारी विभाग की चेयरमैन लिंडा याकारिनो ने सीईओ का पद संभाला।

एलन मस्क ने एक ट्वीट में बताया था कि लिंडा मुख्य तौर पर कारोबार संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि वे उत्पाद डिजाइन और नई टेक्नोलाजी पर ध्यान देंगे।

अजीत तिवारी/प्रभात

RELATED ARTICLES

Most Popular