Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पांच की मौत, 20 घायल

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पांच की मौत, 20 घायल

ब्याह के बाद बेटी की पहली विदा कराकर लौट रहे थे

राज्य डेस्क

भोपाल। बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया और कान्हेगांव मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की गंभीर चोट आने से मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है। चिचोली से राजेन्द्र दुबे ने बताया कि बोन्दरी गांव की बेटी का विवाह इमली ढाना में हुआ है। विवाह के कुछ दिन बाद बेटी को वापस लाने की परंपरा है। इसलिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रिश्तेदार और ग्रामीण गए थे। रात में वापस आते समय कान्हेगांव और केसिया गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे बोदंरी गांव के सम्मु पिता मन्नी उईके उम्र 70 साल, ओझु पिता गरीबा अहाके 60 साल, शिवदयाल पिता करनु मर्सकोले उम्र 50 साल, मलिया पति मिजुं काकोडिया उम्र 50 साल और सुगंधी पति सूरज उम्र 55 साल की मौके पर ही मौत हो गई। चिचोली तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर केसिया कान्हेगांव मार्ग पर हादसा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार कुछ लोग दब गए, औऱ कुछ सडक़ पर इधर-उधर उछलकर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस वाहन एवं हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। घायलों को हंड्रेड डायल एवं संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पांच की मौत, 20 घायल

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular