Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यट्रक-ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, पांच जख्मी

ट्रक-ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, पांच जख्मी

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार देर रात एक ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में पांच लोगों के मौत तथा पांच अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे में लोगां के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, रायसेन से 22 किलोमीटर दूर भोपाल रोड टेड़िया पुल के पास उमरावगंज थाना क्षेत्र में एक लोडिंग ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे इतना भीषण था कि एक बच्चे समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खरवई चौकी पुलिस और रायसेन जिला मुख्यालय से तहसीलदार घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के चालक ने वाहन में दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गंभीर घायलों को भोपाल भेजा है। इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में एक और मौत हो गई। मृतकों को रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : DM ने दिया 04 गैंगस्टर की 40 लाख की संपत्ति कुर्की का आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular