Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्यूबवेल की काेठरी में मिला प्रेमी युगल का शव

ट्यूबवेल की काेठरी में मिला प्रेमी युगल का शव

-जांच के दौरान घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

औरैया (हि.स.)। विधूना काेतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवती और एक युवक और किशोरी के शव फांसी के फंदे से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान प्रेमी युगल के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर रहना चाहते थे, लेकिन घरवालों की रजामंदी न होने पर उन्होंने यह कदम उठाया है।

जिले के बिधूना कोतवाली के मुर्चा गांव के ट्यूबवेल की कोठरी में एक युवक और किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर इनकी पहचान गांव के ही रहने वाले शिशुपाल के 22 वर्षीय पुत्र शिवम और पड़ोस की किशोरी के रूप में की है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि उन दोनों को अलग न किया जाए। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। यहां के लोगों से यह जानकारी मिली है कि शिवम किशोरी से प्रेम करता था, जबकि किशोरी भी उसी के साथ जीवन बिताना चाहती थी,जबकि परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को बिधूना कोतवाली से सूचना मिली कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है। मैंने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दोनों एक ही जाति के हैं। लड़के की उम्र 22 वर्ष और लड़की की आयु करीब 17 साल थी। दोनों आपस में प्रेम करते थे। सुसाइड नोट में लिखा है। दोनों ने हाथ बांध रखे थे। परिवार को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular