Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटहलने निकले बुर्जुग पर अनियंत्रित माल वाहक पलटा, मौत

टहलने निकले बुर्जुग पर अनियंत्रित माल वाहक पलटा, मौत

वाराणसी(हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक को क्षेत्रीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

भोहर गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध शिवनाथ धरकार प्रतिदिन की भांति सोमवार को वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार माल वाहक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खम्भे से टकरा कर उनके ऊपर पलट गया। हादसे में शिवनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने किसी तरह वाहन के नीचे से शिवनाथ के शव को निकाला। घटना की जानकारी पाते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने के बाद चालक और वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular