Monday, November 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में क्षतिग्रस्त हुई बाबा साहेब की मूर्ति, गांव में तनाव

जौनपुर में क्षतिग्रस्त हुई बाबा साहेब की मूर्ति, गांव में तनाव

– आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

जौनपुर (हि.स.)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ खुर्द गांव में शुक्रवार को बाबा साहेब डॉ.भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

पालामऊ खुर्द गांव में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति लगी हुई है। शुक्रवार को जब क्षेत्रीय लोग वहां से निकले तो देखा कि मूर्ति का सिर टूटा हुआ और चहेरे को ईंट से क्षतिग्रस्त किया गया है। इसकी जानकारी होने पर घटनास्थल पर हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई । मल्हनी-छबीलेपुर मार्ग को जामकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे गांव में तनावपूर्ण की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना पाकर एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल और सीओ सदर रणविजय सिंह पहुंचकर आक्रोशितों को नई मूर्ति लगवाने की बात कहकर शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने रोड से जाम नहीं हटाया तो अधिकारियों ने पीएससी बुला ली गई है।

सीओ ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर तीन अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसी स्थान पर बाबा साहेब की मूर्ति लगवायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular