Thursday, April 30, 2026
Homeमनोरंजनजेल से बाहर निकले आर्यन खान

जेल से बाहर निकले आर्यन खान

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। आर्यन खान जेल से रिहा हो गए हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में छापे के दौरान गिरफ्तार हुए आर्यन खान 22 दिन दिन बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हुए हैं। जेल के बाहर शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे। जेल प्रशासन ने आर्यन को रवि के हवाले किया। आर्यन जेल से बाहर निकले और सीधे गाड़ी में बैठकर मन्नत की ओर रवाना हो गए। उनके जेल से बाहर निकलते ही फैन्स के बीच खुशी देखी गई और मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटती गई। आर्यन की जमानत जूही चावला ने ली। उन्होंने कोर्ट में कहा कि वह आर्यन को बचपन से जानती हैं। शाहरुख खान के वकील ने कहा कि जूही चावला बचपन से ही आर्यन खान को जानती हैं दोनों के परिवारिक और प्रोफेशनल रिश्ते हैं। आर्यन का विस्तृत बेल ऑर्डर करीब पांच पेज का है, जिसके मुताबिक, आर्यन और उनके दोनों साथियों को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। इसके साथ ही उन्हें कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा।

यह भी पढ़ें : जब जादूगर ने मंच पर कर दी नोटों की बरसात!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular