Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेल में बंद संजय सिंह की पत्नी अनीता ने सम्भाली चुनाव की...

जेल में बंद संजय सिंह की पत्नी अनीता ने सम्भाली चुनाव की कमान

लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश में बड़े चेहरे रहे संजय सिंह के जेल में बंद होने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने लोकसभा चुनाव की कमान सम्भाली है। नई दिल्ली से मुख्य सचेतक बन कर आये दिलीप पाण्डेय के साथ अनीता सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव रणनीति पर बैठक की।

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने के लिए विचार कर रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी प्रांत अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, समस्त जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को बुधवार को पत्रकारपुरम स्थित प्रदेश कार्यालय पर बुलाया गया। इस बैठक को दिलीप पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने संबोधित किया।

अनीता सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। देश में जो भी आवाज उठा रहा है, उसके विरुद्ध ईडी, सीबीआई की कार्यवाही शुरू हो जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। जो आम लोगों के लिए लड़ाई लड़े। जिस भी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने की इच्छा हो, वे सभी आवेदन करें। समाज से भी जो टिकट मांगेंगे, उनका पूरा सम्मान किया जायेगा।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular