Sunday, June 28, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में बंद बेटा बीमार पिता को दे सकता है किडनी या...

जेल में बंद बेटा बीमार पिता को दे सकता है किडनी या नहीं, SC ने क्या कहा

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। बीमार पिता को अपनी किडनी डोनेट करने की इच्छा जताने वाले ड्रग्स केस में बंद एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने जरूरी जांच के लिए अस्पताल ले जाने की अनुमुति दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आरोपी को किडनी डोनेट करने के लिए मेडिकल तौर पर फिट पाया जाता है तो वह अंतरिम बेल पाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ’अगर आरोपी फिट पाया गया और सरकारी मेडिकल कॉलेज की कमेटी किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को मंजूरी दे देती है तो आरोपी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सामने अंतरिम बेल अर्जी दायर कर सकते हैं, जिसपर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए।’ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जेके महेश्वरी की पीठ ने यह टिप्पणी इसी साल जून माह में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए दायर एक अर्जी पर सुनवाई के दौरान दी। हाई कोर्ट ने इस केस में बेल याचिका खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता के वकील ने शीर्ष न्यायालय को बताया कि आरोपी के पिता किडनी फेल्योर से जूझ रहे हैं और जल्द ही उनका ट्रासप्लांट कराए जाने की जरूरत है। वकील ने कोर्ट से कहा कि उनका क्लाइंट अपने बीमार पिता को किडनी देना चाहता है। हालांकि, सरकारी वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कई गंभीर आरोपों में शख्स जेल की सजा काट रहा है और उसके अन्य भाई-बहन भी पिता की देखभाल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर टिप्पणी दी, ’मां-बाप की देखरेख करना एक बात है और शादीशुदा-बाल बच्चे होने के बाद माता-पिता को किडनी डोनेट करना दूसरी बात है, जो हर बच्चे के लिए संभव नहीं है।’ कोर्ट ने आदेश दिया कि अगर आरोपी अपने पिता को किडनी दान करना चाहता है तो उसे जरूरी जांचों के लिए अस्पताल ले जाया जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट ने शख्स पर चल रहे ड्रग्स केस का भी छह महीने के अंदर निपटारा करने को कहा।

यह भी पढ़ें : जानें, ममता बनर्जी के इस सियासी दांव से क्यों खुश नहीं कांग्रेस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular